By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गेहूं में पीला रतुआ का प्रकोप…कृषि विभाग ने पांच जिलों में बनाई सर्विलांस टीमें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गेहूं में पीला रतुआ का प्रकोप…कृषि विभाग ने पांच जिलों में बनाई सर्विलांस टीमें
himachalNews

गेहूं में पीला रतुआ का प्रकोप…कृषि विभाग ने पांच जिलों में बनाई सर्विलांस टीमें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/22 at 1:57 PM
Share

धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-कृषि विभाग ने नार्थ जोन के तहत आते पांच जिलों में पीला रतुआ पर नजर रखने के लिए टीमें गठित की हैं। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से सर्विलांस टीम बनाई गई है। जिसमें ब्लाक स्तर के कृषि अधिकारी व विश्वविद्यालय के साइंटिस्ट शामिल हैं।टीमें किसानों के खेतों तक जा रही है और अवलोकन कर रही है कि कहीं पीला रतुआ की समस्या तो नहीं है, यदि कहीं पीला रतुआ की समस्या हो तो टीम रिपोर्ट करती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह प्रदेश भर में हुई बारिश से पीला रतुआ की समस्या से अभी तक राहत है। अमूमन गेहूं में पीला रतुआ का प्रकोप जनवरी व फरवरी माह में आता है। हालांकि पहले काफी लंबा ड्राईस्पेल किया, लेकिन बारिश से काफी राहत मिली है।

शुष्क मौसम में पीला रतुआ का प्रकोप

पीला रतुआ शुष्क मौसम में पनपता है, लेकिन हाल ही में अच्छी बारिश हुई है। यदि फिर भी पीला रतुआ का प्रकोप फसलों पर आता है तो उससे निपटने के लिए विभाग तैयार है। किसानों को यदि उनके खेतों में पीला रतुआ के लक्षण नजर आते हैं तो नजदीकी कृषि अधिकारियों से संपर्क करें, जिससे कि कृषि अधिकारी मौका पर जाकर समस्या का निदान कर सकें। इसके अलावा किसान प्रोपीकोनाजोल स्प्रे का छिड़काव भी पीला रतुआ से गेहूं की फसल को बचाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर कर सकते हैं।

27 हजार हेक्टेयर से ज्यादा एरिया था प्रभावित

कृषि विभाग के नार्थ जोन के तहत आते कांगड़ा, चंबा, मंडी,हमीरपुर और ऊना में 2 लाख 66 हजार 703 हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। इन जिलों में 27 हजार 832 हेक्टेयर के करीब एरिया सूखे की वजह से प्रभावित हुआ था, जिससे पिछले सप्ताह हुई बारिश से राहत मिली है।

नार्थ जोन धर्मशाला के तहत आते 5 जिलों में पीला रतुआ पर नजर रखने के लिए सर्विलांस टीमें बनाई हैं, जो कि किसानों के खेतों तक पहुंच रही हैं। पहले ड्राईस्पेल से कई क्षेत्रों में गेहूं की पत्तियां पीली पड़ गई थी, लेकिन पिछले सप्ताह हुई बारिश से राहत मिली है। यदि समस्या आती है तो विभाग निपटने के लिए तैयार है।

TAGGED: Dharamshala agriculture department
Chandrika February 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में बनी दवाएं एक बार फिर मानको पर नहीं उतर पाई खरा…प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल
Next Article राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक…CM ने उद्योगों के पलायन के आरोपों का दिया ये जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?