संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की बैठक जिलाध्यक्ष चमन पुंडीर की अध्यक्षता में मंडलीय कार्यशाला जसूर में आयोजित की गई। इस बैठक में हिमाचल परिवहन निर्देशक सदस्य मनमोहन कटोच (बीओडी ) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में अमित पठानिया राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व मंच के प्रदेशाध्यक्ष वलराम पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में निगम में नियुक्त नये प्रबंधक निर्देशक रोहिन का कार्यभार संभालने पर स्वागत किया गया व उनसे आशा की गई है कि वह परिवहन पेंशनर की ज्वलंत समास्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने मुख्य रुप से छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने के बाद पचास हजार एरियर राशी तुरंत जारी करने,65-70-75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को क्रमश 5-10-15 प्रतिशत वृद्धि जारी की जाए।
हिमाचल परिवहन निर्देशक सदस्य मनमोहन कटोच (बीओडी ) ने कहा कि पहली बार बीओडी सदस्य बनने के बाद आज मुझे जो सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं उनसे मिलने का मौका मिला हैं। बहुत सी ऐसी बातों को जानने और बहुत बातों का ज्ञान जो शाय़द मैं नहीं जानता था और एचआरटीसी की भलाई की बातें जान कर हमें बहुत अच्छा लगा। हम इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को अगली बीओडी बैठक में रखेंगे और जो सुझाव दिए हैं उन पर भी चर्चा करेंगे ।
जिलाध्यक्ष चमन पुंडीर ने कहा कि हमारी आज की नूरपुर की जो बैठक हुई है उसमें बीडीओ सदस्य मनमोहन कटोच आए हैं और हमने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो समास्याएं चल रही या इनकी जो मांगे हैं उनके बारे में अवगत करवाया है हमें उम्मीद है कि यह इन सारी समास्याओं व मांगों को बीओडी बैठक में रखेगे ।हमें इन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इन समास्याओं और मांगों का जल्द हल निकलवाने की कोशिश करेंगे।
