सोलन/योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट द्वारा दो फैक्ट्री बंद करने को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। इसको लेकर सरकार के आदेशों के बाद शनिवार को डीसी कार्यालय सोलन में अंबुजा सीमेंट प्लांट के अधिकारियों और दालड़ाघाट प्लांट में लगे ट्रक ऑपरेटर्स की एक बैठक डीसी सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। इसमें आगामी निर्णय को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
बीते दिनों से उपजे इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के मामले संबंधित दस्तावेज को लेकर आज डीसी सोलन के सामने पेश किए जाएंगे। सोलन में 8 ट्रक सोसाइटी के मेंबर इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं, फिलहाल बैठक जारी है।
ट्रक सोसायटी ने रखा अपना पक्ष
बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे अंबुजा दाड़लाघाट
कशलोग मांगू ( ADKM ) ट्रक सोसायटी के प्रधान
बालक राम शर्मा ने बताया कि बिना कोई कारण बताए कंपनी द्वारा प्लांट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में मजदूरों के साथ-साथ ट्रक ऑपरेटरों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज बैठक डीसी कार्यालय में बुलाई गई है ,जिस पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर प्लांट को बंद किया गया है।
बैठक के बाद लिया जाएगा फैसला
बता दें कि सरकार के आदेशों के बाद डीसी कार्यालय में आज डीसी सोलन की मध्यस्था करके ट्रक ऑपरेटर्स और अंबुजा सीमेंट प्लांट के अधिकारियों से बैठक कर रही है। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा, लेकिन प्लांट बंद होने की वजह से हजारों लोगों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है,क्या इसमें अगला निर्णय निकलता है और क्या सरकार इसमें आगामी कदम उठाती है यह देखने लायक होगा।
