मंजूर पठान, चंबा: जिला चंबा के प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। यहां औचक निरीक्षण के दौरान तीसा से पंजाब जा रही महिंद्रा पिकअप एचपी 73- 8321 को निरीक्षण के दौरान पुलिस ने साढ़े तीन किलो चरस बरामद की हैं।
पुलिस ने जैसे ही इस गाड़ी को निरीक्षण के लिए रोका गया तो उसमें सवार चालक जो अकेला ही है गाड़ी लेकर तीसा को आ रहा था गाड़ी एक तरफ खड़ी करके निरीक्षण के लिए उत्तरा। जब उसे गाड़ी में रखी मक्की को चैक करने के लिए कहा तो पुलिस गाड़ी को चैक करने में व्यस्त हो गई। इसी बात फायदा उठा कर चालक मौका देख कर वहां से रफूचक्कर हो गया। जब पुलिस को पता चला की ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया है तो पुलिस का शक और पुख्ता हुआ और उन्होंने गाड़ी में रखी मक्की की बोरियों की गहनता से जांच की और उनमें से एक बोरी में छुपाई कुल साढ़े तीन किलो चरस बरामद की।
पुलिस ने गाड़ी में रखे कागज पत्रों की जांच करने पर आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष कुमार, पुत्र राजेश कुमार, निवासी मधुबाड़,तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि फरार चल रहे चरस तस्कर मनीष को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उक्त आरोपी मधुवाड चुराह का रहने वाला है और पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं। डलहौजी डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा की अभिभावकों और अध्यापकों से भी यही अपील है की बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें ।
