सोलन : योगेश शर्मा -हिमाचल प्रदेश मे व्यवस्था परिवर्तन की सुक्खू सरकार लगातार जनता को राहत देने का कार्य कर रही है,चुनावों के समय जो भी वादे कांग्रेस ने जनता से किये है,उसे समय समय पर पूरा करने का काम सरकार कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का प्रयास सरकार कर रही है। इसी कड़ी में 3 मई को सोलन के ठोडो मैदान में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
धनीराम शांडिल ने कहा कि भले ही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार 75000 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबी हुई है लेकिन जो वादे जनता से कांग्रेस ने चुनाव के समय किए थे उन्हें समय-समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को ओपीएस देने की बात हो या फिर महिलाओं को प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपए देने की, हर वादे को पूरा करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। युवाओं को किस तरह से रोजगार हिमाचल में दिया जाए इसको लेकर भी योजनाएं लाई जा रही है,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों में भी जल्द ही रिक्त पड़े पदों को भरा जाएग। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की सत्ता में आई है ऐसे में लगातार इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
