By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर में गोबिंदसागर झील किनारे तैयार होगा सूबे का तीसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर में गोबिंदसागर झील किनारे तैयार होगा सूबे का तीसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान
himachalSports

बिलासपुर में गोबिंदसागर झील किनारे तैयार होगा सूबे का तीसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/04/27 at 10:03 AM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – दिल्ली से आए स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हॉकी मैदान का जायजा लिया। मैदान की लंबाई और चौड़ाई की नाप नपाई की गई। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर की ओर से एक प्रस्ताव केंद्र की स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गया है। पिछले दिनों केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के ध्यान में भी इस मसले को लाया गया। इसके चलते अब दिल्ली से आए तीन एक्सपर्ट ने बिलासपुर के एक्सक्लूसिव हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ बिछाए जाने की योजना को साकार करने की दिशा में संभावनाएं देखी।

दिल्ली से आए तीन एक्सपर्ट ने खेल मैदान की जांच की

खेल विभाग के जिला अधिकारी रवि शंकर सहित अन्य अधिकारी भी एक्सपर्ट टीम के साथ रहे और टीम को ग्राउंड के बारे में पूरा फीडबैक दिया।बता दें कि अभी तक प्रदेश में केवल ऊना में ही खेल विभाग का अपना एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड है, जबकि सिरमौर जिला के माजरा में दूसरा एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार करने की प्रक्रिया चली है। इसके बाद बिलासपुर में तीसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार होगा। हालांकि शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र शिलारू में भी एक एस्ट्रोटर्फ मैदान है लेकिन वह साई का ग्राउंड है। बिलासपुर में हॉकी का एक्सक्लूसिव ग्राउंड है जिस पर न केवल खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हैं बल्कि समय समय पर राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती रही हैं। यदि एस्ट्रोटर्फ मैदान बन जाता है तो यहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकेगा। साथ ही एस्ट्रोटर्फ मैदान में खिलाडिय़ों को हॉकी खेल की बारीकियां सीखने की सहूलियत भी उपलब्ध होगी। हॉकी ग्राउंड पर एस्ट्रोटर्फ बिछाने को लेकर पूर्व में वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर की ओर से भी प्रयास किए गए थे और एक प्रस्ताव खेल विभाग की तरफ से स्वीकृति के लिए आगे भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि बिलासपुर के लुहणू में विभाग का अपना एक्सक्लूसिव हॉकी खेल मैदान उपलब्ध है जहां एस्ट्रोटर्फ बिछाने की योजना है। बुधवार को दिल्ली से आए तीन एक्सपर्ट ने खेल मैदान की जांच परख की और एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए मैदान की लंबाई व चौड़ाई के अलावा अन्य सुविधाओं पर गहन चर्चा की है।

एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान तैयार करने के लिए दो ऑप्शन दिए

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दिल्ली से आए स्पोर्ट्स एक्सपर्ट टीम ने खेल विभाग के अधिकारियों को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान तैयार करने के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। प्रारंभिक सर्वे में टीम ने जांच परख के दौरान पाया है कि सिंथेटिक ट्रैक तैयार होने के बाद हॉकी मैदान की दस मीटर तक चौड़ाई कम हुई है। जबकि मैदान किनारे बना पैवेलियन भी एस्ट्रोटर्फ मैदान विकसित करने की राह में बाधा है। इसलिए कबडडी मैदान की तरफ एस्ट्रोटर्फ विकसित करने की ऑप्शन रखी गई। बताया जा रहा है कि कबडडी मैदान की तरफ यदि एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार करना है तो पैवेलियन हटाना पड़ सकता है, जबकि यदि वर्तमान मैदान में एस्ट्रोटर्फ बिछाने का कार्य करना है तो रूल्ज के मुताबिक मैदान तैयार करने में अड़चनें रहेंगी।

TAGGED: Bilaspur astroturf ground on the banks of Gobindsagar lake
Chandrika April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगल सलागड़ी में क्षेत्र में लोगों ने जताया शराब के ठेके का विरोध, शहीद के नाम का गेट नहीं बना लेकिन खोल दिया ठेका
Next Article 3 मई को सोलन के ठोडो मैदान में होगा मेगा रोजगार मेला….युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?