सोलन : योगेश शर्मा- कल ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान सोलन में मेगा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है । जिसको लेकर रोजगार विभाग सोलन ने तैयारियां पूरी कर ली है, लेकिन बारिश का मौसम होने की वजह से विभाग द्वारा अब नगर निगम हॉल में इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। ठोडो मैदान में लगे स्टॉल को लेकर विभाग द्वारा इसे वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने बताया कि नगर निगम हॉल में 40 स्टॉल कंपनी के लिए लगाए जाएंगे । वहीं 20 स्टॉल ठोडो ग्राउंड में ही लगेंगे, इसको लेकर पूरे तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से लेकर रोजगार मेले में आने वाले बच्चों की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी जाएगी, वह शाम 4 बजे तक तक यह मेगा रोजगार मेला चलने वाला है। इस रोजगार मेले में कुल 50 कंपनी आने वाली है जो कि योग्यता के अनुसार युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
बता दें कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से कल मेगा रोजगार मेला सोलन में आयोजित होने जा रहा है । जिसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश धनीराम शांडिल करने वाले हैं, लेकिन बारिश का मौसम होने की वजह से इसमें खलल डल सकता है, इसको लेकर रोजगार विभाग सोलन ने अब नगर निगम हॉल में कंपनियों के बैठने की व्यवस्था की है।
