मंडी :परी शर्मा- राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम मंडी द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से परियोजना प्रभावित गाँव हरनोड़ा के लोगों के लिए 2 महीने का आधुनिक कृषि तकनीक संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कोलडैम परियोजना प्रमुख कुलविंदर सिंह द्वारा एनएसआईसी मण्डी प्रमुख लोकेश भाटिया की उपस्थिति में किया गया।
एनटीपीसी कोलडैम प्रमुख कुलविंदर सिंह ने बताया कि एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गाँव के लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम मण्डी के माध्यम से प्रदान कर रहा है, जो लोगों को आत्मनिर्भर बनने व उनकी आजीविका बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत शुरू हुआ ये भी ऐसा ही एक कार्यक्रम है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन प्रशिक्षणों का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
लोकेश भाटिया ने बताया की हरनोड़ा में शुरू हुए इस दो माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएसआईसी के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ विकेश एंव डॉ अमित गाँव के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों कोआधुनिक कृषि संबंधी तकनीकों, मिट्टी, पानी व दुग्धपरीक्षण, एज़ोला खेती एंव अन्य नकदी फसलों से संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
