सोलन : योगेश शर्मा- शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय सोलन में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई । इस दौरान जिला परिषद सदस्य इस बात को लेकर नाराज दिखाई दिए कि दो ढाई साल से एक ही मद पर लगातार चर्चा की जा रही है लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य मनोज ठाकुर और दर्पणा ने बैठक के दौरान कहा कि साल 2021 में जो मद जिला परिषद सदस्यों द्वारा बैठक में रखी गई थी,वो आजतक पुरी नही हो पाई है।
जिला परिषद सदस्य को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए नजर भी आए, सदस्यों का कहना था कि वे जनप्रतिनिधि है लेकिन जब वे जनता की बातों को लेकर बैठक में आ रहे है तो उनपर अधिकारी हामी तो भर देते हैं लेकिन वो कई बैठकों से हल नही हो पाई है। इसको लेकर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे एडीसी सोलन अजय यादव ने भी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी मद जिला परिषद सदस्यों द्वारा बैठक में रखी जाती है उसे समय और पूरा करने के लिए कार्य करें।
