अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में लगातार पहाड़ों से चट्टानें गिरने के हादसे हो रहे हैं। इसी बीच बीती कल रात किन्नौर ज़िला के तांगलिंग गांव की पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर तांगलिंग गांव की ओर गिरने का मामला सामने आया है जिसके चलते सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ हैं। ज़िला में लगातार दो दिन बारिश हो रही थी जिसके बाद ज़िला के पहाड़ो से चट्टानें गिरने के अलावा भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं
किन्नौर ज़िला के यांगपा में भूस्खलन, खाब समीप पहाड़ी दरकना व तांगलिंग गांव की पहाड़ियों से पत्थरों के गिरने का कारण लगातार हो रही बारिश हैं। फिलहाल तांगलिंग गांव में पत्थरों के गिरने से किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं, लेकिन पत्थरों की चपेट में ग्रामीणों के सेब के बगीचे आए हैं जिससे सेब के पेड़ो को क्षति पहुंची हैं। इससे ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ हैं। गुरुवार रात तांगलिंग की पहाड़ो से आवाजें आने लगी जिसके बाद ग्रामीण सतर्क हुए और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर चले गए थे ।
बता दें कि ज़िला किन्नौर में आज मौसम साफ हुआ हैं जिसके मद्देनजर प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी नालों के समीप जाने से परहेज़ का आग्रह किया हैं, क्योंकि अब नदी नालों ने ग्लेशियर के साथ बाढ़ का खतरा बढ़ गया हैं, ऐसे में प्रशासन ने लोगों को एतिहायत बरतने की सलाह दी हैं।
