नाहन : देवेंद्र कुमार -मिड डे मील कर्मचारियों को बीते चार माह से वेतन के लाले पड़े हैं । वेतन न मिलने के चलते मिड डे मील कर्मचारी परेशानियां झेल रहे हैं । मिड डे मील कर्मचारियों ने आज अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर जिला के मुख्यालय नाहन में एक बैठक आयोजित की। बैठक में मिड डे मील कर्मचारी ने अपनी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की है ।
सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि में मिड डे मील कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है । कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानियां झेल रहे हैं । उन्होंने कहा कि मिड डे मील कर्मचारी अपनी समस्याओं मांगों को लेकर 22 सितंबर को शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे । जिसमें जिला सिरमौर से करीब 300 मिड डे मील कर्मचारी भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिड डे मील कर्मचारी के ₹500 वेतन में बढ़ोतरी की थी लेकिन अभी तक मिड डे मील कर्मचारी को बढ़ा हुआ वेतन तो दूर पहले से निर्धारित वेतन भी चार माह से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मिड डे मील कर्मचारी को हरियाणा की तर्ज पर ₹15000 पर वेतन दिया जाए । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर मिड डे मील कर्मचारी को भी वादियां समेत छुट्टियों का प्रावधान किया जाए। इसके इलावा में मिड में मिल कर्मचारी को साल में 12 महीने का वेतन देने की मांग की जा रही है।
