संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सिद्धाथा क्षेत्र में बाथू की लड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर वाइल्ड सेंचुरी एरिया के साथ लगती निजी जमीन पर प्रवासी गुज्जर लगभग पिछले दो-तीन महीने से अपने डेरे बनाकर रह रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग व स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ओर स्थानीय लोगों ने उनसे कई बार आग्रह किया कि वह वहां से चले जाएं क्योंकि प्रवासी गुज्जर स्थानीय लोगों की मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे।
गुज्जरों ने उनकी बात को हर बार अनदेखा किया, जिस परमंगलवार को ग्राम पंचायत झोंका रतियाल, ग्राम पंचायत पपाहन व ग्राम पंचायत समकेहड के पंचायत प्रतिनिधियों,ने एक साथ एक मीटिंग की जिसमें प्रवासी गुज्जरों को अपनी भैंसो को वाइल्डलाइफ एरिया से बाहर निकालने के लिए 1 घंटे का टाइम दिया गया। 1 घंटा बीत जाने के बाद जब प्रवासी गुज्जरों ने अपनी भैंसो को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया से बाहर नहीं निकाला तो वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की टीम ने मदन लाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की मदद से प्रवासी गुज्जरों की भैंसों को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया से बाहर निकाला।
भैंसो को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया से बाहर निकालने के बाद प्रवासी गुज्जर स्थानीय लोगों के साथ बहस- बाजी करने लग पड़े ओर स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गए। माहौल खराब होता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। फिर दोबारा से पुलिस थाना प्रभारी पी. एस जरियाल ने वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों ने दोबारा प्रवासी गुज्जरों के साथ एक मीटिंग की ओर उनको वहां से जाने के लिए कहा।
वन्य प्राणी विभाग ओर पुलिस प्रशासन ने प्रवासी गगुज्जरों को बहुत समझाया कि वहां से चले जाएं लेकिन वह कहने लगे की हम कल सुबह 8 बजे तक यहां से चले जाएंगे, जिन लोगों ने गुज्जरों को डेरे बसाने के लिए अपनी निजी भूमि दी हुई थी उन व्यक्तियों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी प्रवासी गुज्जरों को यही कहा कि वह वहां से चले जाएं। इसके बाद वहां पर स्थानीय महिलाएं भी आ गई ओर भूतपूर्व प्रधान संतोष पठानिया के नेतृत्व में प्रवासी गुज्जरों ओर भैंसो को उनके डेरे से खदेड़ने का काम स्थानीय लोगों की मदद से शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते प्रवासी गुज्जरों के डेरो से भैंसो को उनके घरों की ओर खदेड़ा गया। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी.।
