संजु चौधरी, शिमला: जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंत्री बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं किया था लेकिन अब रविवार से उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जाकर कार्यक्रम आयोजित करें लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं तो वहीं इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं।
रविवार को मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शिमला शहर के साथ लगते वाली पंचायत भौंठ पगोग का दौरा किया। भौंठ पहुचने पर क्षेत्र की जनता ने पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध का जोरदार स्वागत किया। पंचायती राज मंत्री ने दोनों पंचायतों के सभी गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना ओर कुछ समस्याओं का समय पर निपटारा किया ।
भौठ पंचायत के गोलछा गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी। लोगों ने सड़क, पानी बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया और पीडब्ल्यूडी की सड़क से गांव को कटने वाली सड़क को पक्का करने का प्रस्ताव रखा। वहीं पगोग पंचायत की पानी की नई पेयजल स्कीम से गोलछा गांव को जोड़ने की मांग भी रखी और साथ ही घरों के साथ लगते बिजली के खंबों को भी हटाने की मांग की। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़े सरकारी स्कूल में भी पशु चिकित्सालय खोलने कि मांग लोगों ने की हैं।
गोलछा गांव के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जितनी भी समस्या गांव के लोगों ने गिनवाई उन्हें जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान पगोग पेयजल स्कीम से गांव को कनेक्शन देने की घोषणा भी की। मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि पुरे प्रदेश में जितनी भी सड़के ग्रामीण क्षेत्रों की पीडब्ल्यूडी के तहत नहीं आती उन्हें पक्का करने की ओर भी सरकार कदम बढ़ाएगी। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने और उन्हें रोजगार मुहैया करवाने पर काम कर रही हैं।
