बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-गोविंद सागर झील में प्रशासन के द्वारा जो क्रूज लाया गया है,अब इसे लेकर भाजपा ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी पर लगे रिश्वत मामले पर घेरा है.भाजपा ने कहा कि रिश्वत कांड में घुमारवीं से प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी का नाम आया है वह बहुत ही शर्मनाक बात है.यह बात प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश में रहे मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही है।उन्होंने कहा की जिस एमजी एडवेंचर कंपनी के सदस्य ने शिमला में प्रेस वार्ता में आरोप लगाया है कि मैंने 11मई 2024 को₹500000 रिश्वत के तौर पर घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेश धर्मानी को दिए तथा 17 मई को घुमारवीं में मंत्री के साथ बैठक के बाद कुछ पैसे दिए यह विषय जांच का है ।
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि शिमला में हुई इस प्रेस वार्ता को काफी दिन बीत जाने पर भी स्थानीय मंत्री ने एक भी शब्द नहीं बोला जिससे उनके ऊपर शक सुई घूमती है।गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में इस प्रकार का गोरखधंधा लगातार चला हुआ है.ठेकेदारों व अधिकारियों से पैसे का लेन देन घुमारवीं के लोक निर्माण विश्राम गृह में किया जाता है।पूर्व मंत्री ने कहा कि क्रूज घोटाले में जो तथ्य सामने आए हैं और कंपनी के मलिक के द्वारा रिश्वत दी है वह उन्होंने खुद प्रेसवार्ता में कही है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार के मंत्री का इस घोटाले में सरेआम नाम लिया जा रहा है,जिसकी प्रदेश सरकार को सीबीआई से जांच करवानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए,ताकि लोगों को अपने विधायक व मंत्री की हकीकत का पता चल सके जो अपने आप में बड़े ईमानदारी का ढोंग जपते हैं।
