By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

मंत्री विक्रमादित्य ने पुल तैयार करने के लिए 24 घंटे का दिया था समय, विभाग ने 18 घंटे में ही तैयार कर डाला पतलीकूहल क्षतिग्रस्त ब्रिज

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/07/15 at 2:05 PM
Share
भावना शर्मा: हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। भारी बारिश की वजह से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों के बीच प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ हैं। तो वहीं कई जगहों पर सड़कें टूट चुकी हैं और पुल भी बाढ़ के पानी में बह चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब आपदा से उबरने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। सभी मंत्री भी फील्ड भी उतर कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं तो वहीं व्यवस्था फिर से सुचारू हो सके इसके लिए कार्य किया जा रहा हैं।  इस सबके बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
सुक्खू कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभाग ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया हैं  लोक निर्माण विभाग ने 18 घंटे से भी कम वक्त में मनाली के पतलीकूहल ब्रिज को गाड़ियों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग को 24 घंटे के भीतर गाड़ियों की आवाजाही शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 18 घंटे में ही आवाजाही बहाल कर दी।
बता दे कुल्लू जिला में बीते दिनों बारिश ने तबाही मचाई थी जिसमें कई पुल बह गए थे।  इसमें मनाली पतलीकुहल पुल भी शमिल थाम पुल न होने से कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया था। वहीं विक्रमादित्य सिंह  चार दिनों से मंडी कुल्लू के दौरे पर है और लगातार प्रभवित क्षेत्रों में जा कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं, ओर इस आपदा में अपना सब कुछ गवांने वाले लोगों से मिल रहे हैं। इसके साथ ही विभागों को सड़को को खास कर बहाल करने के निर्देश दे रहे हैं।
अपने इसी मनाली दौरे के दौरान विक्रमादित्य सिंह पतलीकूहल पुल का दौरे करने पहुंचे ओर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर मौके पर ही इस पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए। विभाग भी हरकत में आया और इस पुल को बनाने का काम शुरू कर दिया गया और विभाग ने 18 घंटों के भीतर ही पुल  को वाहनों की आवाजाही के लिए बना दिया हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की। इसके बाद इस पोस्ट पर आम जनता की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। 18 घंटे से भी कम के वक्त में पुल बहाली के लिए लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तबाही के बाद आपदा के बीच इतने कम वक्त में पुल की बहाली किसी कमाल से कम नहीं हैं। वहीं, स्थानीय लोगों को पतलीकूहल ब्रिज बहाल होने से आवाजाही में सुविधा हो गई हैं।
बता दें कि जब से विक्रमादित्य सिंह को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह मिली है, तब से वे लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बात चाहे सोशल मीडिया पर मिली शिकायत को मिनटों में समझाने की हो या फिर काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाने की, विक्रमादित्य सिंह कदम पीछे हटाते हुए नजर नहीं आते।
TAGGED: 18 hours, minister, Patlikuhal bridge, prepare, ready, Shimla, Vikramaditya
admin July 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?