By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में ऑपरेशन लोटस से मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इंकार,जयराम ठाकुर को दी लोभ-लालच छोड़ने की सलाह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में ऑपरेशन लोटस से मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इंकार,जयराम ठाकुर को दी लोभ-लालच छोड़ने की सलाह
himachalpolitical

हिमाचल में ऑपरेशन लोटस से मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इंकार,जयराम ठाकुर को दी लोभ-लालच छोड़ने की सलाह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/07/28 at 5:33 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में भले ही कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली हो, लेकिन यहां गाहे-बगाहे ऑपरेशन लोटस की चर्चाएं चली ही रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार ऑपरेशन लोटस का राग छेड़ कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश में लगी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन में लोटस पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया हैं।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोट्स की बात छोड़ सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना लोग और लालच अच्छा नहीं होता। जनता ने छह महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही हैं। सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हुए हैं और जनहित में काम कर रहे हैं। ऐसे में यहां ऑपरेशन लोटस की कोई संभावना नहीं हैं।
वहीं, सरकार और संगठन के बीच चल रहे द्वंद के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी में कोई न कोई मसले रहते हैं। जल्द ही पार्टी सभी मामलों को सुलझा लेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक कर मसले सुलझा लेंगे। इसमें कोई चिंता का की बात नहीं हैं। विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव के दौरान पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की पैरवी की हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकत्रित हो रहे विपक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट है कांग्रेस सभी पार्टियों को एक साथ लेकर चल रही हैं। हाल ही में मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी विपक्ष की ओर से कोई प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाम I.N.D.I.A. को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर I.N.D.I.A. को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और मेक इन इंडिया पर भी जवाब देना चाहिए।
TAGGED: advises, greed, Jairam Thakur, leave, Operation Lotus, refuses, Shimla, Vikramaditya Singh
admin July 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा …पंचवक्त्र मंदिर के पास आधुनिक तकनीक से होगा पुल का निर्माण..
Next Article संस्कृत कॉलेज नाहन में मनाया गया जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा..विभिन्न प्रतियोगिताओं से दिया ये संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुनिहार में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरी कार, सवार सुरक्षित

Ago

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?