By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले…जालग में स्थापित होगा विद्युत बोर्ड का उपमंडल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले…जालग में स्थापित होगा विद्युत बोर्ड का उपमंडल
himachalpolitical

मंत्री यादवेंद्र गोमा बोले…जालग में स्थापित होगा विद्युत बोर्ड का उपमंडल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/10 at 3:49 PM
Share

जालग(जयसिंहपुर),10 दिसंबर:-आयुष,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जालग में 28 लाख से निर्मित होने वाले कनिष्ठ अभियंता विद्युत बोर्ड कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने विभाग को कार्यालय भवन के कार्य को 31 मार्च से पहले पूर्ण करने निर्देश दिये. यादविंदर गोमा ने कहा कि यहां विद्युत बोर्ड का उपमंडल कार्यालय स्थापित किया जाएगा।इसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि जालग, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख स्थान है और यहां के लोगों की मांगों को पूर्ण करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि जालग मैदान में हाई मास्ट सोलर लाइट स्थापित कर दी गई है और मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जालग को जोड़ने वाली सभी सड़कों में कार्य किया गया है ताकि लोगो को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिल सके।उन्होंने बताया कि जालग आरठ पट्ट तक सड़क की टारिंग अगले सीजन में करने और इसे सुआँ तक जोड़ने और सड़क के विस्तार के लिये नाबार्ड में डाला जायेगा।उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भटवारा नन्देड सड़क का निर्माण भी नाबार्ड के अंतर्गत किया जायेगा।

सरकार ने दो वर्षों में पूर्ण की पांच गारंटियां

गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने का कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को दी दस गारंटियों से 2 वर्ष के कार्यकाल 5 गारंटियों को पूर्ण किया है। प्रदेश के करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गयी है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में प्रतिमाह 1500 रुपये दिये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए मक्की तथा गेंहू के अतिरिक्त दूध पर समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि कांगड़ा ज़िला के ढ़ग्वार में 250 करोड़ की लागत से दुग्ध प्रसंस्करण सयंत्र स्थापित किया जा रहा है।मंत्री ने विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के लिए अपनी बहुमूल्य जमीन दान देने वाले राकेश का आभार प्रकट किया तथा बोर्ड अधिकारियों को भवन निर्माण होने पर इनकी भी प्लेट स्थापित करने के आदेश दिये,ताकि लोगों को भी प्रेरणा मिले।

TAGGED: cabinet minister yadwinder goma, Jaisinghpur
Chandrika December 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जन आक्रोश रैली..सुक्खू सरकार को बताया विफल
Next Article बिलासपुर में कांग्रेस की रैली, भाजपा के दुष्प्रचार का देगी जवाब: प्रेम कौशल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?