By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इलेक्ट्रिक बसों का कमाल, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में आया उछाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इलेक्ट्रिक बसों का कमाल, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में आया उछाल
himachalNews

इलेक्ट्रिक बसों का कमाल, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में आया उछाल

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/11/15 at 11:52 PM
Share
राहुल चावला , धर्मशाला(TSN): इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से एचआरटीसी डिपो धर्मशाला की आय में 3 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं। वहीं डीजल बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसें फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। डीजल बस में जहां एक किलोमीटर में 24 रुपये खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बस 7 रुपये में एक किलोमीटर दौड़ रही है, यानी डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक बस में एक किलोमीटर में ही 17 रुपये की बचत दर्ज की गई हैं।
मई माह में एचआरटीसी डिपो धर्मशाला के बेड़े में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुमार हुई थी, तब से इन बसों का धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों के 48 के करीब रूटों पर संचालन किया जा रहा हैं। वर्तमान में जिन बसों का संचालन किया जा रहा है, उन्हें एक बार चार्ज करके 150 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता हैं। यही नहीं उतराई में यह बसें खुद-ब-खुद चार्ज भी होती हैं। लंबे रूट पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने की बात करें तो इसके लिए बड़ी बैटरी की जरूरत होगी, जो कि कीमती भी होगी।
लंबे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हालांकि पॉलिसी डिसीजन है, जिस बारें में निगम प्रबंधन निर्णय ले सकता है, लेकिन उसके लिए बैटरी भी बड़ी चाहिए होगी। उदाहरण के तौर पर यदि दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करना होगा तो बैटरी ऐसी चाहिए, जो कि एक बार चार्ज पर 500 किलोमीटर तक का सफर करे। यह अभी भविष्य की बातें हैं, फिलवक्त निगम के धर्मशाला डिपो में सुचारु तरीके से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा हैं।
एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्डा का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से धर्मशाला डिपो की आय 3 फीसदी बढ़ी हैं। डीजल बस जहां 24 रुपये में एक किलोमीटर दौड़ती है, वहीं इलेक्ट्रिक बस का एक किलोमीटर का खर्च 7 रुपये आ रहा है, जो कि इन बसों के माध्यम से 17 रुपये की सीधी बचत है। लंबे रूट पर इन बसों का संचालन की बात पॉलिसी डिसीजन हैं।
TAGGED: Dharamshala, electric buses, HRTC, income, increase, Miracle
admin November 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जसकोट में जल्द बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हेलीपोर्ट, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
Next Article उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार,धर्मपत्नी सहित भरी हाजिरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?