By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधायक ने विकास के नाम पर खर्च नहीं किया एक धेला..पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप –
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधायक ने विकास के नाम पर खर्च नहीं किया एक धेला..पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप –
himachalpolitical

विधायक ने विकास के नाम पर खर्च नहीं किया एक धेला..पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप –

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/25 at 10:05 AM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बंबर ठाकुर ने सदर विधायक पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधायक अभी तक एमएलए फंड से विकास के नाम पर एक धेला भी नहीं खर्च कर पाए। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि जिस विधायक को जनता ने चुनकर भेजा वह विकास करवाने के प्रति कितना गंभीर है इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

बुधवार को सर्किटहाऊस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में चहेतों के काम के लिए सरकार के पैसे का दुरूपयोग किया है। लेकिन जनता ने भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर सभी क्षेत्रों के समान विकास के मार्ग प्रशस्त किए हैं। जिसके तहत पांच साल तक रूके कामों को एक बार फिर से गति मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल में शहर की गुरूद्वारा मार्केट के पास पार्किंग का काम शुरू करवाया था लेकिन भाजपा के समय यह कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बजट स्वीकृत करवाया और अब जल्द ही काम शुरू करवाया जा रहा है।

बंबर ठाकुर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसके लिए एक करोड़ तीन लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है और इसके टैंडर भी हो चुके हैं। अगले एक साल के भीतर इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कालेज चौक से लेकर आईटीआई तक फुटपाथ बनाने के लिए 60 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं और इसका काम भी जल्द ही शुरू होगा। इस फुटपाथ के बन जाने से एनएच किनारे बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की सहूलियत उपलब्ध होगी।

बंबर ठाकुर के अनुसार हाल ही में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान तीन करोड़ रूपए की लागत से बने आडिटोरियम के रखरखाव के लिए पांच पद शीघ्र भरने का आश्वासन दिया है। इस ऑडिटोरियम के लिए वीरभद्र सरकार के कार्यकाल मे तीन करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन भाजपा इसे मंडी ले जाना चाहती थी। फिर इसके लिए काफी धरना प्रदर्शन हुए तब कहीं जाकर यह स्थानांतरण का काम रूका। पूर्व सीएम ने केवल यहां पर अपने नाम की पट्टिका लगाई है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने इस ऑडिटोरियम में फर्नीचर के लिए राशि भी स्वीकृत की है

TAGGED: Bilaspur congress general secratary press confrence
Chandrika May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला को मिली 15 इलेक्ट्रिक बसें,मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
Next Article बड़े अरमानों से खरीदी थी सेकेंड हैंड कार, घर पहुंचने से पहले ही हो गई राख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?