विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार के साथ लक्कड़ बाजार में बनी प्रवासी झुग्गियों के दरवाज़े किसी की ओर से तोड़े गए हैं। इन झुग्गियों में रह रहे प्रवासी इन दिनों अपने राज्य वापस लौट गए और उनकी झुग्गियां बंद पड़ी हैं। ऐसे में किसी ने इन झुग्गियों के दरवाजे तोड़ दिए। जब इसकी सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने मंदिर कार्यालय में दी तो प्रवासियों की झुग्गियों के अंदर रखे हुए सामान को मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह और चिंतपूर्णी पुलिस की मौजूदगी में झुग्गियों के अंदर के निकाल लिया गया और झुग्गियों को बिल्कुल खाली कर दिया गया है।
मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया की मंदिर कार्यालय में एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी थी कि लक्कड़ बाजार के पास स्थित झुग्गियों के दरवाजे तोड़ दिए गए है। यहां पर रहने वाले प्रवासी अपने राज्य वापिस लौट चुके हैं और झुग्गियों के अंदर के सामान को चोरी किया जा सकता है, जिसके बाद मंदिर अधिकारी ने खुद जाकर वहां का दौरा किया और चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दे कर मौके पर बुलाया गया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद झुग्गियों के अंदर रखे हुए सामान को खाली कर लिया गया और वहीं पास में बने मंदिर न्यास की शौचालय की अंदर की बेसमेंट में उस सामान को रखा गया हैं। मंदिर अधिकारी ने बताया कि झुग्गियों के अंदर से निकाले गए सामान की दो लिस्ट बनाई गई हैं। एक लिस्ट मंदिर कार्यालय में जमा की गई है और दूसरी लिस्ट चिंतपूर्णी थाना के पास दी गई है। जिस व्यक्ति की झुंगियां होंगी वह मंदिर न्यास के कार्यालय में आकर अपने सामान की पहचान कर उसे ले सकता है ओर उसे लेने का दावा कर सकता है,जिसके बाद उसे उसका सामान वापस कर दिया जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर समान को मंदिर न्यास ने अपने कब्जे में रख लिया है।
