संजु चौधरी,शिमला: हिमाचल में आपदा में भारी नुकसान हुआ हैं। खास कर कुल्लू, मंडी, शिमला में जान माल का भारी नुकसान हुआ है और अब तक 8 हजार करोड़ का नुकसान यहां आंका गया हैं। शिमला जिला में भी बारिश ने कहर बरसाया हैं। इसको लेकर कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर शनिवार को राजभवन पहुंचे ओर राज्यापल को ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद देने का आग्रह किया।
कुलदीप राठौर ने कहा कि बारिश ने इस बार प्रदेश में जम कर कहर बरसाया हैं। शिमला जिला में भी बारिश से काफी नुक़सान हुआ हैं। खास कर ठियोग विधानसभा के कोटगढ़ कुमारसैन में कई मकान गिर गए है और बगीचों को भी काफी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा किया है और जो बेघर हुए है उनके लिए अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था की गई हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में जल्द सड़को को बहाल करने और प्रभवितों को राहत जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं। आज राज्यपाल से भी मिले है और केंद्र सरकार से इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के लिए राहत पैकेज दिलवाने का आग्रह किया गया हैं।
