विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाज़री भरी। यहां पहुंच कर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए ओर माता रानी के दरबार पहुंच कर प्रातःकाल मंदिर में होने वाली आरती में हिस्सा लिया।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल हिमाचल प्रदेश के ही मूल निवासी हैं और मां के दरबार में समय-समय पर हाजिरी लगाने आते रहते हैं। इससे पहले पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद भी वह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे थे। वहीं इस मौके पर मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से स्मृति चिन्ह के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल को माता की फोटो भेट स्वरूप दी।
