By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुनीता ने लिखी सफलता की कहानी…जमीन न होने पर छत पर ही उगा दी पनीरी, कमा रही लाखों
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुनीता ने लिखी सफलता की कहानी…जमीन न होने पर छत पर ही उगा दी पनीरी, कमा रही लाखों
himachalNews

सुनीता ने लिखी सफलता की कहानी…जमीन न होने पर छत पर ही उगा दी पनीरी, कमा रही लाखों

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/03 at 9:44 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- नौकरी न मिलने के कारण आज प्रदेश में हजारों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। 2 से 3 डिग्रियां करने के बाद भी युवाओं को मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है। लेकिन मंडी जिला की 5 वीं पास एक महिला अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। यहां बात हो रही है मंडी जिला के सुंदरनगर के भरज्वाणु की सुनीता देवी की। पति के अकसर बीमार रहने और खेती लायक जमीन न होने पर अपने घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य शुरू करने वाली सुनीता देवी एक साल में तीन से साढे तीन लाख रुपये की कमाई कर रही है। सुनीता देवी पनीरी उगाने के साथ लीज पर ली गई भूमि पर प्राकृतिक तरीकों से सब्जियों का भी उत्पादन कर रही है।

छत पर पनीरी लगाकर कम रही लाखों:

सुनीता देवी केवल पांचवी पास है और आज वह छत पर पनीरी उगाने का कार्य करने पर देशभर में नाम कमा रही है। उन्हें नाचन जनकल्याण सेवा समिति, कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति ने उनके घर आकर सम्मानित कर चुके हैं वहीं केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भी महिला किसान दिवस के अवसर पर सुनीता के साथ वर्चुअली बातचीत कर उनके सराहनीय कार्य के लिए तारीफ की है। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कृषि शिक्षण संस्थानों के बच्चे सुनीता देवी के पास प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। अब तक वह 300 से अधिक बच्चों को प्राकृतिक खेती और छत पर पनीरी के बारे में प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

पनीरी उगाने के साथ-साथ पति का भी रखा ध्यान:

छत पर पनीरी उगाने के कार्य को लेकर सुनीता देवी इलाके के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन कर उभरी है। उन्होंने साबित करके दिखा दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति से हजारों मुश्किलों से पार पाया जा सकता है और कामयाबी की इबारत लिखी जा सकती हैं। सुनीता देवी का कहना है कि पति के अकसर बीमार रहने और खेती लायक जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगा कर आय का सहारा बनाने के बारे में सोचा। जिससे कि वह घर पर रहकर अपने बीमार पति का भी ख्याल रख पाएगी। इसके साथ ही पनीरी को उगाने के लिए जमीन की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने घर की छत पर लकड़ी के बाक्स बनाकर उसमें विभिन्न सब्जियों की नर्सरी तैयार की और बाजार में बेचना शुरू किया। इससे सुनीता देवी को एक लाख तक की कमाई होने लगी। सुनीता देवी छत पर गोभी, बंद गोभी, ब्रोकली, घीया, करेला, खीरा, प्याज आदि के पनीरी उगाती है और बाजार में बेचती है। गांव के लोग उनसे घर पर आकर ही पनीरी ले जाते हैं और इस तरीके को भी सीखते हैं। सुनीता देवी ने पनीरी को उगाने के कार्य में सफलता मिलने पर सरकार की सहायता से प्राकृतिक खेती करने की सोची। इसके लिए उन्होंने जमीन लीज पर लेकर खेती शुरू कर दी। सुनीता देवी का कहना है कि पनीरी बेचकर और प्राकृतिक खेती करके वह तीन से साढ़े तीन लाख रुपये सालाना की आय अर्जित कर रही है।

क्या कहना है डीसी का:

उधर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सुनीता देवी जैसी मेहनती महिलाओं को कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों की स्वावलंबी योजनाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर महिलाओं की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika December 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तीन राज्यों में बीजेपी की जीत…कुल्लू में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाया जीत का जश्न
Next Article विधायक राजेश धर्मानी बोले दिव्यांगों की सुविधा के लिए घुमारवीं में बनाया जाएगा भवन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नई औद्योगिक नीति जल्द लागू, उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली: मुख्यमंत्री

Ago

शिमला-नौणी फोरलेन पर फिर हुआ भूस्खलन, संगीरठी के पास कुछ समय रुका यातायात

Ago

रविवार अवकाश पर चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी आस्था की लहर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

Ago

केंद्र से मिले धन का भी सही उपयोग नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?