बीबीएन/जगत सिंह- दून विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की धमकियों का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में विधायक रामकुमार चौधरी को गोली से मारने की बात कही गई है।
विधायक के बेटे ने पुलिस में दी शिकायत
ये ऑडियो जैसे ही राम कुमार चौधरी के परिवार वालों के पास आई तो उन्होंने ऑडियो के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के मासी के बेटे कि ये ओडियो वायरल हो रही है।
एसपी बद्दी मोहित चावला ने ये कहा
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा है कि पुलिस थाना बद्दी में विधायक राम कुमार चौधरी के बेटे ने एक मामला दर्ज करवाया है कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । जिसमें उनके पिता को गोली से मारने की बात कही गई है । एसपी बद्दी ने कहा है कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
