By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर जिला के जंगलों में फैल रही आग,लाखों की वन संपदा जलकर राख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > किन्नौर जिला के जंगलों में फैल रही आग,लाखों की वन संपदा जलकर राख
Accidenthimachal

किन्नौर जिला के जंगलों में फैल रही आग,लाखों की वन संपदा जलकर राख

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/13 at 2:54 PM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों के जंगलों में लग रही आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। सर्दियों के दिनों में भी जिला में जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों के साथ ही अग्निशमन विभाग भी प्रयास में लगा हुआ है। ताजा मामले के तहत किन्नौर जिला के
निचार ग्राम पंचायत के जंगलों में आगजनी की घटना सामने आई हैं।
निचार ग्राम पंचायत के जंगलों में आगजनी की घटना से जंगलों में देवदार के पेड़, चिलगोजे और अन्य कई पौधे भी आग से झुलस गए हैं। जंगलों में लगी इस आग को बुझाने का ग्रामीण अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग की लपटे जंगल के बड़े हिस्से में फैल चुकी है, जिसके चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में समस्या आ रही हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अग्निशमन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को भी जंगलों में आग लगने की सूचना दी है। निचार पंचायत के जंगल के जिस हिस्से में आग सुलग रही है उस जगह पर सड़क सुविधा नहीं होने से दमकल विभाग को वहां तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों, वन विभाग व दमकल विभाग के कर्मचारियों को पैदल चलकर आग पर काबू पाने के लिए जाना पड़ेगा जिसमें थोड़ा समय लगेगा ।
बता दें कि इन दिनों जिला में काफी सूखा पड़ा हुआ है, ऐसे मे जंगल में थोड़ी भी आग सुलग जाए तो आगजनी की बड़ी घटना हो जाती है। फिलहाल निचार के जंगलों में आग कैसे लगी उस बारे मे पता नहीं चल पाया हैं, लेकिन आग की लपटे फैलती जा रही है जो जंगल के बड़े हिस्से को तबाह कर सकता हैं।
इससे पहले भी जिला के चगांव, यूला, उरणी गांव के जंगलों में आगजनी की घटना सामने आई थी जिसमें लाखों की वन संपदा जलकर राख़ हुई थी। लंबे समय के बाद बीते शनिवार को तीनों इलाकों के जंगलों में लगी आग़ बुझा दी गई हैं, लेकिन अब निचार के जंगलों मे लगी आग़ ने प्रशासन व ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी हैं।
TAGGED: fire, forest, Kinnaur
admin December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक रामकुमार चौधरी को मिल रही जान से मारने की धमकी, ओडियो वायरल
Next Article CM ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, राज्यपाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर ये कहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?