नूरपुर, संजीव-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की सिम्बली पंचायत के तलेह गांव में विधायक रणवीर सिंह निक्का ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में रास्तों, नालियों, पेयजल, हैंडपंप तथा महिला मंडल भवन की रिपेयरिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक निक्का ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मांगों के प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।
ग्रामीणों ने आरडीएसएस योजना के तहत तलेह गांव में तीन फेस वाला ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के लिए भी संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे गांव में बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक निक्का ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

