मंजूर पठान, चंबा: सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदार की एडमिशन करवाने के लिए प्रिंसिपल को धमकाने वाली वायरल ऑडियो को विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने फर्जी करार दिया है और कांग्रेस पर ही दुष्प्रचार करने के आरोप लगाए है। ऑडियो वायरल होने के बाद हंसराज ने मीडिया के समक्ष आकर ऑडियो उनकी होने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ दुष्प्रचार करती रहती है और पहले भी इन लोगों ने चैट वायरल करवाए उसके बाद कई तरह के हथकंडे इन लोगों की ओर से अपनाए जा रहे हैं।
हंसराज ने कहा की यह जो एक ऑडियो वायरल हो रही है जो मेरी बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल कौन सी एडमिशन हो रही है जो मेरे नाम से कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर रही है इनके हथ कंडे कामयाब नहीं होंगे। विधायक हंसराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग का मंडल और उप मंडल । इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सबसे बड़ी बात कि चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से गर्ल्स स्कूल है उसी की तर्ज पर चौराहा विधानसभा क्षेत्र में भी दूसरा गर्ल स्कूल देने पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया है कि इसके अलावा भी सरकार ने कई प्राथमिक और अन्य स्कूलों को देने की सूचना जारी कर दी है जिसके लिए यहां की जनता उनका आभार व्यक्त करती है।
हंसराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि आए दिन कांग्रेसी उनके खिलाफ तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने बताया है कि पहले कुछ कांग्रेस के नेताओं की ओर से उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इतने निचले स्तर पर गिर सकती है कि वह झूठ भी कह सकती है कि हंसराज ने इसके साथ ऐसी हरकत की, ऐसे में मैं विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं और उनके हर कार्य को अंजाम दूंगा। विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक हंसराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ने हमारी विधान सभा को बिजली विभाग का मंडल और उपमंडल दिया है। इसके अलावा कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी दिए है जिन की अधिसूचना जारी हो गई है, हालांकि कई ऐसे स्कूल हैं जहां स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते है।
