ऊना,राकेश-जेजो आपदा प्रभावितों को फौरी राहत न दे पाने का मामला पिछले कल बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती द्वारा उठाया गया था.जिसमें उन्होंने पीड़ित परिजनों को साथ लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इन परिवारों की मदद किए जाने की गुहार लाई थी.इसके बाद अब इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी मीडिया के सामने आए हैं.
हादसे के पीड़ितों के साथ हर वक्त रहा मैं मौजूद
सतपाल रायजादा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की जेजो हादसे पर भाजपा राजनीति न करें.हादसे से लेकर मृ*तकों के संस्कार तक मैं पीड़ित परिजनों के साथ मौजूद रहा.उन्होंने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई उसे दिन वह वहां पहुंचे और डेड बॉडीज को होशियारपुर लेकर गए उसके बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया और संस्कार के समय भी वह साथ में मौजूद रहे घटना के समय ऊना का प्रशासन भी मौके पर पहुंचा था हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहे हमने अपना दायित्व को निभाया है.जहां तक पैसा दिए जाने की बात है तो चार लाख रुपए की राशि पंजाब सरकार ने वहां पर देने की घोषणा की थी.हमने परिजनों को कहा था की 16 दिन का समय पूरा होने के बाद हम पंजाब सरकार के साथ फॉर्मेलिटी पूरी कर वार्तालाप कर यह पैसा दिलवाएंगे अगर पंजाब सरकार द्वारा पैसा देने में देरी करती है तो हम हिमाचल सरकार से पैसा दिलवाएंगे. उन्होंने कहा कि यहां तक फौरी राहत दिए जाने की बात की जा रही है तो पीड़ित परिजनों के साथ हर समय मौजूद रहे हैं और बह उनके साथ खड़े थे.
रायजादा ने कहा कि अभी इस घटना के 16 दिन भी पूरे नहीं हुए थे और बीजेपी वाले परिवार वालों को झूठ बोलकर ऊना ले गए और चार-चार लाख रुपए देने की उन्हें बात कही गई थी.उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती को केंद्र से मदद लाने और हिमाचल के हकों को उठाने की बात करनी चाहिए बता दे की जेजो हादसे में एक इनोवा कार पानी के तेज बहाव में बह गई थी उसमे स्वार 12 लोगो में से 11लोगो की मौ*त हो गई थी.जबकि एक लड़का इस हादसे में बाल बाल बचा है.
