By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेता प्रतिपक्ष को मिली एस्कॉर्ट व्हीकल अब होने लगी खटारा..सीएम को भेजा है पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेता प्रतिपक्ष को मिली एस्कॉर्ट व्हीकल अब होने लगी खटारा..सीएम को भेजा है पत्र
himachalNews

नेता प्रतिपक्ष को मिली एस्कॉर्ट व्हीकल अब होने लगी खटारा..सीएम को भेजा है पत्र

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/24 at 2:50 PM
Share

मंडी,धर्मवीर-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सुरक्षा में कोताही बरतने का मामला सामने आया है। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के नाते जयराम ठाकुर को प्रदेश सरकार की तरफ से जो एस्कॉर्ट व्हीकल नंबर एचपी 63 डी 0201 दी गई है वो खटारा हो चुकी है।यह गाड़ी 3 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी है। जयराम ठाकुर ने इस संदर्भ में प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है,लेकिन बावजूद इसके सरकार की तरफ से इस व्हीकल को बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री को स्वयं इस बात अहसास होना चाहिए कि पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्होंने किस तरह की एस्कॉर्ट व्हीकल दे रखी है।यह गाड़ी बार-बार सड़कों पर चलते-चलते हर कहीं खड़ी हो जा रही है।उन्होंने हैरानी जताते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एस्कॉर्ट व्हीकल को बदलना तो दूर इसकी मेंटेनेंस के लिए भी पैसे नहीं दे रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इतना कर्ज ले रही है बावजूद इसके प्रदेश में नियमों के तहत कोई काम नहीं किया जा रहा है। यह कर्ज सिर्फ सरकार अपनी मौज मस्ती के लिए ही ले रही है जबकि दूसरों की इस सरकार को कोई चिंता ही नहीं है।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सीपीएस और कैबिनेट रैंक वालों की फौज खड़ी कर दी गई है।इसके अलावा बहुत से विधायक ऐसे हैं जिन्हें लगभग जेड सिक्योरिटी प्रदान की गई है।ऐसे में प्रदेश सरकार इनकी सुख सुविधाओं पर कोई कमी नहीं छोड़ रही है।सीपीएस और कैबिनेट रैंक वालों के आगे पॉयलट जबकि पिछे एस्कॉर्ट व्हीकल दौड़ाए जा रहे हैं।हद तो इस बात की कर दी गई है कि टैक्सियां तक हायर करके सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालकर यह सारी सुख सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार को इन सब बातों पर चिंतन करने की जरूरत है।

क्या होती है एस्कॉर्ट व्हीकल

किसी भी पूर्व सीएम को प्रदेश सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। यह सुरक्षा कर्मी हर समय पूर्व सीएम के साथ रहते हैं और इनकी गाड़ी हमेशा पूर्व सीएम की गाड़ी के पीछे चलती है।इन्हें सरकार की तरफ से दी जाने वाली गाड़ी को ही एस्कॉर्ट व्हीकल कहते हैं।इस व्हीकल की देखरेख सरकार की जिम्मेदारी होती है और एक निश्चित अवधि के बाद इसे बदला जाता है लेकिन जयराम ठाकुर की गाड़ी 3 लाख किमी चलने के बाद भी नहीं बदली जा रही है।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika August 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुरेंद्र शौरी बोले…प्रदेश सरकार दे रही अवैध कटान करने वाले ठेकेदार को सरंक्षण
Next Article विधायक सतपाल रायजादा ने सतपाल सत्ती पर किया पलटवार बोले.. जेजो हादसे पर बीजेपी ना करे राजनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?