नाहन : देवेंद्र कुमार -नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने गोरक्ष राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित सत्र प्रारम्भ कार्यक्रम में भाग किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय की वैबसाईट का शुभारम्भ किया और यज्ञ में आहूति भी डाली।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन संस्कृत कॉलेज प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है । यह कॉलेज अपनी एक अलग पहचान रखता है । उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत महाविद्यालय में लगातार छात्रों की संख्या और बढ़ रही है जो खुशी का विषय है । उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय की वेबसाइट बनाने के लिए प्रबंधन को बधाई भी दी । साथ ही विधायक सोलंकी ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने कई मांगे उनके सामने रखी है, जिन्हें जल्द सरकार के सामने उठाकर इनका समाधान किया जाएगा।राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मौजूदा समय में करीब 600 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । छात्र संख्या के मामले में यह कॉलेज हिमाचल प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
