बिलासपुर: सुभाष ठाकुर – सदर बिलासपुर विकास खंड के तहत सोलधा ग्राम पंचायत में सडक़ निर्माण कार्य को लेकर कथित कोताही पाई गई है। इसका खुलासा बीडीओ सदर कुलवंत सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि गुग्गाघाट से लेकर मंझयाड़ी होकर गांव चांबी के लिए संपर्क सडक़ का निर्माण किया जाना है। करीब तीन लाख के बजट का पंचायत के पास प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ कुलवंत सिंह दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच पड़ताल की। जिसमें कथित कोताही पाई गई है। वहीं, अब बीडीओ की ओर इस गंभीर मसले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
सदर बीडीओ कुलवंत सिंह ने बताया कि वर्तमान पंचायत प्रधान की ओर से इस मसले को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके चलते निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि सडक़ के लिए सीमेंट के 240 बैग रिसीव किए गए थे। कार्य क्यों नहीं करवाया गया और ज्यादातर सीमेंट के बैग कहां दिए गए, यह जांच का विषय है। वर्तमान में सीमेंट के 70 बैग ही बचे हैं। वहीं, यह भी खराब हो चुके हैं। बीडीओ के अनुसार पता चला है कि एक पेयजल टैंक के निर्माण कार्य के लिए पंचायत से सीमेंट बैग दिए जाने थे, लेकिन जो बैग दिए गए वे सभी पत्थर की तरह बन गए थे, जिनका उपयोग नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में किए गए तमाम कार्यों की जांच की जाएगी।
