By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

विधायक सुरेंद्र शौरी ने की आपदा प्रभावितों से मुलाकात.. लोगों को हुए नुकसान का लिया जायजा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/22 at 5:33 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – पूरे प्रदेश में अब भी रुक रुक कर भारी बरसात का सिलसिला जारी है। आपदा का दंश झेल रहे कुल्लू जिला में लगातार भूस्खलन से सामान्य जीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है।

बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गड़सा घाटी के विभिन्न गांवों में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की व व्यक्तिगत रूप से लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में संचार व यातायात के समुचित साधन अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक सही से आपदा से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है और न ही राहत पहुँचाई जा सकी है। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि बंजार, कुल्लू व मनाली विधानसभा इस आपदा से अति प्रभावित हुए हैं व इस समय प्रशासनिक स्तर पर भी राहत, बचाव व पुनर्वासन कार्यों का अतिरिक्त दबाव है।

भुंतर में आपदा के बाद भी नहीं भरा गया तहसीलदार का पद

जिला की भुंतर तहसील के अन्तर्गत मणिकर्ण व गड़सा घाटी के साथ मैदानी क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। परंतु यहाँ भुंतर तहसील में तहसीलदार का पद वर्तमान में रिक्त चल रहा है। जिससे प्रशासनिक स्तर पर राहत व आकलन कार्यों में काफ़ी समस्याओं व जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है व अपेक्षित तेज़ी से यह कार्य नहीं हो पा रहे हैं। अत: सरकार को चाहिए कि ऐसे समय में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करे व भुंतर तहसील में तहसीलदार की स्थाई या अस्थाई तौर पर नियमित नियुक्ति की जाए। आपदा के ऐसे समय में प्रशासन से बेहतर कार्य लेने के लिए आवश्यक है कि इन महत्वपूर्ण पदों को त्वरित भरा जाना चाहिए ताकि आपदा की इस घड़ी में प्रभावी व बेहतर तरीके से बचाव व राहत कार्य किए जा सकें। स्थानीय विधायक ने कहा है कि ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में अब भी उपयुक्त राहत व आपदा आकलन कार्य नहीं हो पा रहा है। यातायात व संचार साधन सुगम होने के साथ ही और अधिक जानकारी सामने आ रही है।

TAGGED: Kullu banjaar MLA surender shori
Chandrika July 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?