By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी
himachalNews

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/04/25 at 6:24 PM
Share
हमीरपुर-:हमीरपुर जिले में तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही पेयजल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर यह शिकायत सामने आती है कि फील्ड स्टाफ या संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते या उनसे संतोषजनक व्यवहार नहीं करते। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अब सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों के साथ विनम्रता से बात करें, कॉल रिसीव करें और समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाएं।उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र से पानी की किल्लत की शिकायत आती है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी जाए। विभाग का उद्देश्य है कि गर्मियों के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभाग ने वैकल्पिक उपाय भी अपनाए हैं। रोहित दुबे ने बताया कि हमीरपुर शहर को मुख्य रूप से सुजानपुर क्षेत्र से पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन इस बार अतिरिक्त प्रबंध के तहत 13 स्थानों पर बोर किए गए हैं। इन बोरों से पानी लिफ्ट कर स्टोरेज टैंकों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है।वर्तमान में 11 बोर पूरी तरह से कार्यरत हैं और विभाग लगातार उनकी कार्यक्षमता पर नजर बनाए हुए है। अगले एक सप्ताह तक इन बोरों की निगरानी की जाएगी, ताकि यह आकलन किया जा सके कि इससे जल आपूर्ति व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो और भी कदम उठाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न हो और लोगों को राहत मिल सके।
TAGGED: Hamirpur Jal Shakti Department
Chandrika April 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
Next Article कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

बिलासपुर में 360 क्विंटल गेहूं का बीज चार दिन से फंसा, भंडारण व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?