सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- स्वास्थ्य विभाग सोलन ने लोगो को दूर दराज के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कार्य करना शुरु किया है । इसी कड़ी में जिला में एक चलता फिरता अस्पताल भी चल रहा है जिसके तहत लोगो को घर द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल रही है और लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय सिंह ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में जोहड़जी,धारों की धार और अन्य जगहों पर जाकर टीबी के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है । वहीं मौके पर ही उनके टेस्ट किए जाते है और लोगो को रिपोर्ट और दवाइयां भी मुहैया करवाई जाती है। डॉ अजय ने कहा कि चलता फिरता अस्पताल से लोगो को यह फायदा जरूर हुआ है,की जिन लोगों को लैब टेस्ट सुविधा नही मिल पाती है ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें इस चलता फिरता अस्पताल से लाभ मिल रहा है। इससे लोगो को बढ़े अस्पतालों का रुख नही करना पड़ता है क्योंकि उन्हें घर के पास ही सारी सुविधाएं मिल जाती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लोग इसका लाभ जरूर लें।
