सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग में विलय की मांग को लेकर लगातार जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल पर है । आज मंगलवार को तीसरे दिन भी सोलन में उन्होंने अपनी हड़ताल को जारी रखा ।वहीं आज सरकार ने भी जिला परिषद कर्मचारियों को वार्ता के लिए शिमला बुलाया है,लेकिन आज तीसरे दिन की हड़ताल में कर्मचारियों के साथ पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्य भी बैठे हुए हैं।
सोलन ब्लॉक की अध्यक्ष रेखा रानी ने बताया कि आज उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है । वह सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं कि उन्हें ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए । उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 4700 कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और एकमात्र मांग है कि उन्हें विभाग में मर्ज किया जाए । उन्होंने कहा कि पंचायत के कामकाज भी इस हड़ताल के कारण बाधित हो रहे हैं, लेकिन सरकार अभी तक इस पर ध्यान नहीं दे रही है । आज सरकार ने वार्ता के लिए कर्मचारियों को बुलाया है और उन्हें उम्मीद है कि इस पर कोई ना कोई निर्णय सरकार जरूर लेंगे,जिससे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
