राकेश,ऊना: केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेसी पार्टी लगातार अपना विरोध जता रही हैंउसी के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप कुमार धीमान ने ऊना मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कुलदीप कुमार ने कहा कि जिस तरह का रवैया केंद्र की सरकार अपना रही हैं वह काफी निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और अदानी के बीच क्या संबंध हैं प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैल कंपनियों का हजारों करोड़ रुपए अदानी के खाते में आया है वह किसका हैं इस पर केंद्र सरकार और उसके सिपसिलाहर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा की भारत की तमाम जनता यह जानना चाहती है की एसबीआई ,पीएनबी सहित कई बैंक का पैसा लेकर फरार हुए नीरव मोदी व अन्य लोग चोर नहीं है तो और क्या हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को संसद में उठाते है और इन तमाम सवालों का जवाब मागते हैं। 7 मार्च को राहुल गांधी भाषण देते हैं। 18 मिनट का उनका भाषण होता है लेकिन संसद की कार्रवाई सेल के भाषण को भी हटा दिया जाता है क्योंकि राहुल गांधी ने अदानी और केंद्र सरकार के बीच क्या रिश्ता है इसको लेकर सवाल खड़े किए थे, लेकिन केंद्र सरकार इस पर को उतर नहीं देती हैं।
उन्होंने कहा की जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की है वह बड़ी शर्म की बात है क्योंकि मानहानि केस में इस तरह के मामले पहले कभी नहीं दिखे हैं। कुलदीप कुमार ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना मोदी सरकार का तानाशाह रवैया बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं जिस परिवार ने देश हित के लिए अपने प्राणों तक की कुर्बानियां दी हैं। मानहानि के मामले में कोर्ट ने जो फैसला दिया हैं केंद्र की मोदी सरकार ने तत्परता दिखाते ही उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया हैं। अगले ही दिन उनको सरकारी घर तक खाली करने का नोटिस जारी कर दिया जाता हैं यह बिलकुल सही नहीं हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के मामले को लेकर गांव-गांव, शहर-शहर तक लेकर जाएगी और जनता को केंद्र सरकार के बारे में जागरूक करेगी।
