अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बीते कल केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया है। इस सूची में शामिल होने के लिए हाटी समुदाय के लोगों ने लगभग 55 साल तक का लंबा संघर्ष किया है जिसके बाद आज मोदी सरकार ने उनके इस संघर्ष का फल उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे कर दिया है,जिस प वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने खुशी व्यक्त की है। प्रो. धूमल ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
प्रो. धूमल कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग बड़े लंबे समय से चली आ रही थी। केंद्र में सबसे पहले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग हमने उठाई थी, क्योंकि उत्तराखंड राज्य के गिरी पार क्षेत्र के लोगों को यह दर्जा बहुत पहले मिल गया था,जबकी रीति रिवाज और रहन-सहन बिल्कुल एक जैसा होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय के लोग का काफी लंबे समय से इस दर्जे से वंचित थे। उनकी ओर से यह मांग उठाई जा रही थी की उन्हें यह दर्जा प्राप्त हो। सरकार में रहते हुए हमने दो बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और हाटी समुदाय को यह दर्जा प्रदान करने की मांग की थी ओर आज मोदी सरकार ने यह दर्जा हाटी समुदाय के लोगों को दिया है। पुर्व मुख्यमंत्री ने इसके लिए हाटी समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
