अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों का समय नज़दीक है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा ने इन चुनावों के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनावी रण में उतर चुकी है और अब पंचायत स्तर पर लोगों तक पहुंच पार्टी की ओर से बनाई जा रही है। इसी बीच आप पार्टी प्रदेश में 40 से अधिक सीटों को अपने नाम करने की बात कर रही है। आज हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य सुशील सरोच ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी हिमाचल में 40 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर पार्टी की ओर से दी गई गारंटी को पूरा करेगी।
सुशील सरोच ने कहा कि हमीरपुर में आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय है और हर घर पर पार्टी दस्तक दे चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
बाइट सुशील सरोच
वहीं सुशील सरोच ने इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर के आप के पहाड़ ना चढ़ने वाले बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि दोनों ही दलों को यह समझना चाहिए कि चींटी भी पहाड़ चढ़ जाती है । उन्होंने कहा कि भाजपा को भी यह समझना जरूरी है कि उनके भी कभी दो ही सदस्य हुआ करते थे और आज उनकी सरकार है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है और हिमाचल में भी मजबूत है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावों में हिमाचल की जनता को जो गारंटी दी जा रही है उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस केवल चुनावी मेनिफेस्टो तैयार करते हैं जिसे पूरा नहीं किया जाता।
संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह प्रचार केवल दूसरी पार्टियां कर रही है। आम आदमी पार्टी संगठन में इस तरह की कोई चर्चा नहीं है । उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।
