शिमला/चन्द्रिका: आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का करोड़ों खर्चा करवाकर पीएम मोदी युवाओं के लिए सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ों रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनके स्वागत के लिए बहा डाला। एक और आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है, तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं के स्वागत में जनता का करोड़ों रुपया चन घंटों में खर्च कर रहीं है।
गौरव शर्मा ने कहा कि आज एक बार फिर भाजपा और मोदी जी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक लेजाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे और कहा आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भर्तियां की उसमें सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चाहितो को नौकरी दी गई है। जिसमें मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है। गौरव शर्मा ने कहा कि जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी, आज वो खत्म हो गई। भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया, मोदी जी का दौरा बेहद निराशाजनक और सच में रिवाज बदलने वाला था।
