राहुल चावला,धर्मशाला : राहुल गांधी की संसद से सदस्या को रद्द किए जाने पर इसे लोकतंत्र की हत्या करारा देते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा बताया हैं। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि अडानी पर राहुल गांधी की ओर से दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया हैं। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए जिनका जवाब वे नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया।
पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नरेंद्र मोदी व अदानी का अपना क्या रिश्ता हैं। अदानी के पास 20 हजार करोड़ रुपया कहां से आया। पुनीत मल्ली ने कहा कि मोदी सरकार देश को लूट रही हैं। आज देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया हैं। यहां चोर और लुटेरे खुले घूम रहे हैं और बेगुनाहों को सजा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या हैं। पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत हैं अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाही ने देश को बर्बादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया हैं। जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने इस प्रकार साजिश राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए शुरू कर दी थी। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए क्यों मोदी ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुनीत मल्ली ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया। जो भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कोई नहीं।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ हैं। लोकतंत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं। मल्ली ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण हैं। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार परेशान हो चुकी हैं। नरेंद्र मोदी को लगता है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी उन्होंने कहा कि 2024 में होने बाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा और मोदी को करारा जबाब देगी।
