नाहन/देवेन्द्र कुमार: स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक सीएमओ सिरमौर की अध्यक्षता में हुई । इस दौरान विभाग की सभी योजनाओं पर चर्चा की गई । मीडिया को जानकारी देते हुए सीएमओ सिरमौर डॉ अजय पाठक ने बताया कि मुख्यत: इस बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को कैसे प्रभावित ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाए। इस पर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि हर मासिक बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी एक या दो योजनाओं को लेते हैं। उन्हें योजनाओं में विभाग कितना सफल रहा इसकी फीडबैक संबंधित बीएमओ और उनके सबोर्डिनेट से ली जाती है।
WHO से आए अधिकारी भी मौजूद रहे
डॉ अजय पाठक ने बताया कि आज की इस बैठक में इम्यूनाइजेशन और कोडप्वाइंट को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई । इसके अलावा कुछ ऐसी बीमारियां हैं जैसे मीजल्स रूबैल्ला जोकि खत्म होने के कगार पर है उनके बारे में भी यहां विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसलटेंट भी शामिल हुए और डब्ल्यूएचओ द्वारा जो गाइडलाइंस दी गई है उसे विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि बैठक में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्ट्रेटजी भी बनाई गई।
