अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बरसात में पानी खराब होने से लोगों में उल्टी, दस्त, पीलिया, मलेरिया डेंगू जैसी बीमारिया फैलती हैं। इसके बचाब के लिए स्वास्थ्य विभाग की टाइम क्षेत्र में पानी की सैंपल को बढ़ाए जाने के साथ ही लोगों को गांव गांव जाकर जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश सोमवार को स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की मासिक बैठक जो सीएमओ कार्यालय में संपन हुई उसमें सीएमओ हमीरपुर की ओर से दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की इस बैठक में सभी खंड चिकित्सकों सहित जिला के विशेषज्ञ डाक्टरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ हमीरपुर आर.के अग्निहोत्री ने की। बैठक के दौरान बरसात के कारण लोगों के स्वास्थ्य में आ रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनसे निपटने के लिए उचित कदम उठाने के आदेश सभी खंड अधिकारीयों को दिए गए।
बैठक के दौरान सीएमओ हमीरपुर ने कहा कि उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि वह स्वंयगांवों व स्कूलों में जाकर लोगों व बच्चों को जागरूक करें और उन्हें उबला हुआ ही पानी पीने की सलाह दें। इसके साथ ही स्कूलों में बने पानी भंडारण का भी नरीक्षण करे और इनमें जरूरत अनुसार क्लोरिन डाले ओर इसकी मात्रा के बारे स्टॉफ को बताएं।
इसके आलावा सीएमओ ने खंड चिकत्सा अधिकारीयों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में प्रसव के लिए पंहुच रही महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी विभाग कि हैं उनका इलाज सरकार की तरफ से फ्री किया जाता है और प्रसव के 42 दिनों तक उन महिलाओं व उनके बच्चे को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क हैं। कोई भी डाक्टर गर्भवती महिलाओं और अपात्कालीन स्तिथि में अस्पताल पंहुचने वाले मरीजों को बाहर से दवाई नहीं मंगवाई जाएगी। ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाइल्ड डेथ रेट को कम करने लिए स्वस्थ्य विभाग अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है और जागरूकता अभियान भी चला रहा हैं।
