अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी डिपूधारकों के लिए अब तक कुछ नहीं कर पाई हैं। पूर्व सरकार के सामने जो मांगे रखी गई थी वह 5 सालों में पूरी नहीं हुई और अब कांग्रेस की नई सरकार भी उनके लिए अब तक कुछ नहीं कर पाई हैं। यह सरकार भी नई बोतल में पुरानी शराब की तरह ही उनके लिए साबित हुई हैं। यह बात प्रदेश डिपू संचालक समिति के नवनिर्वाचित प्रधान अशोक कवि ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं।
इससे पूर्व टाउन हॉल हमीरपुर में समिति के प्रदेश स्तरीय चुनाव हुए जिसमें अशोक को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । उन्होंने डिपू संचालकों का एक बार पुनः समर्थन देने के लिए आभार जताया और कहा कि समिति की मांगों को पूरे जोश के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा । कवि ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी सक्रिय सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया हैं
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग थी कि डिपूधारकों को सरकार कम से कम हर महीने 20 हजार का वेतन दे ताकि वह अपना काम बेहतर ढंग से कर के परिवार को चला सके,लेकिन पिछली सरकार ने इस मांग पर कुछ किया और ना अब तक नहीं सरकार ने कुछ किया हैं।
उन्होंने कहा कि समिति ने फैसला किया था कि वह लोग कांग्रेस सरकार का चुनावों के समय समर्थन करेंगे और उन्हें अपना वायदा पूरा किया लेकिन अब कोई उनके लिए कुछ नहीं कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि समिति में जो सदस्य पूरी तरह से निष्क्रिय थे उन सभी को हटा दिया गया है अब नए लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
