By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करवाचौथ पर 7:47 पर होंगे चांद के दीदार… नवविवाहित सुहागिनो के लिए इस बार का व्रत रहेगा ऐसा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > करवाचौथ पर 7:47 पर होंगे चांद के दीदार… नवविवाहित सुहागिनो के लिए इस बार का व्रत रहेगा ऐसा
festivalhimachal

करवाचौथ पर 7:47 पर होंगे चांद के दीदार… नवविवाहित सुहागिनो के लिए इस बार का व्रत रहेगा ऐसा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/19 at 5:20 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-करवाचौथ पर्व के मौके पर बाजार में खरीददारी के लिए शनिवार को बाजार महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।20 अक्टूबर को करवाचौथ पर्व के लिए महिलाओं को बाजार में जमकर खरीददारी करते देखा गया।इस बार करवाचौथ व्रत पर सुहागिनों को शिमला में शाम 7 बजकर 47 चांद के दीदार हो सकेंगे।कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिनें करवाचौथ का व्रत रखती है ।दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात को चंद्रमा पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है।वहीं पंडितों के अनुसार रविवार 20 अक्टूबर सुबह से चतुर्थी तिथि लगेगी जो अगले दिन सुबह तक रहेगी।जिस कारण नवविवाहित सुहागिनें इस व्रत को नही रख सकती और न ही इस बार व्रत का उद्यापन किया जा सकता है।

इस बार करवाचौथ व्रत का नहीं हो सकेगा उद्यापन

पंडित उमेश नोटियाल ने बताया कि हर वर्ष करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है. इस वर्ष भी 20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ का व्रत है।यह व्रत रोहिणी नक्षत्र आता है।इस बार व्रत उन्ही के लिए शुभ है जो सुहागिन पहले से व्रत रखती आ रही है वह महिलाएं इस क्रम के अनुसार इस व्रत को रख सकती हैं।उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर इस साल चतुर्थी तिथि सुबह से ही क्षय मानी जा रही है।क्षय तिथि में कोई भी शुभ कार्य आरंभ नही किया जा सकता।इसलिए नवविवाहित महिलाएं इस बार व्रत को न रखें।अगली वर्ष शुभ तिथि में इस व्रत को आरंभ करे।इसके साथ ही सौभाग्यवती महिलाएं इस वर्ष व्रत का उद्यापन न करें क्योंकि इसका प्रमाण ऐसे समय मे व्रत न ही प्रारंभ होता है,न ही इसका उद्यापन किया जा सकता है।

व्रत के लिए कल ये होगा मुहूर्त

इस दिन मां गौरी, भगवान गणेश, शिव-पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करें। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। शिमला में चंद्रोदय शाम 07:47 बजे होगा। । पंडित उमेश नौटियाल ने कहा कि करवाचौथ पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4: 44 बजे से सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुहागिनें सरगी ले सकती हैं। सायंकाल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से शाम 7:02 बजे तक रहेगा। इसमें माता करवा की कथा पढ़ने से व्रत का फल प्राप्त होता है।

TAGGED: Shimla karwachauth
Chandrika October 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेंद्र राणा के प्रयास सफल: 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से मिली मंजूरी
Next Article त्योहारों के सीजन के चलते बाजार में बढ़ी चहल पहल..करवा चौथ और दिवाली को लेकर लोग कर रहे खरीदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?