By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा के प्रयास सफल: 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से मिली मंजूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा के प्रयास सफल: 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से मिली मंजूरी
himachalpolitical

राजेंद्र राणा के प्रयास सफल: 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से मिली मंजूरी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/19 at 4:19 PM
Share

सुजानपुर,19 अक्टूबर:पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के अथक प्रयासों के चलते पांच पंचायतों के लिए 24.23 करोड़ की पेयजल योजना को नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।

राजेंद्र राणा ने अपने कार्यकाल के दौरान 2020-2021 में विधायक प्राथमिकता में इस योजना को डाल कर नाबार्ड को भिजवाया था। चबूतरा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले तो जल शक्ति विभाग के माध्यम से जल शक्ति मिशन के तहत इस योजना की डीपीआर तैयार करवाई थी। हालांकि, इसे जल जीवन मिशन से स्वीकृति नहीं मिल सकी, लेकिन राजेंद्र राणा ने लगातार इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रयास जारी रखे और फिर इसे विधायक प्राथमिकता में डाल दिया था।

इस योजना से मिलेगा पांच पंचायतों को लाभ

अब नाबार्ड द्वारा इसके लिए पैसा मंजूर करके इसकी स्वीकृति की सूचना भी संबंधित विभाग को भेजी गई है। इस योजना के अंतर्गत चबूतरा, मनिहाल, बनाल, करोट और री की पांच पंचायतों को लाभ मिलेगा, जिससे इन क्षेत्रों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस योजना के लिए व्यास नदी से पानी उठाया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से इन पांचों पंचायतों की जनता को भविष्य में लंबे समय के लिए पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी।

इससे पूर्व भी राजेंद्र राणा अपने हलके के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं और कई योजनाएं उन्होंने तैयार करवा कर उन्हें क्रियान्वित भी करवाया है और अपने विधायक काल के दौरान उन्हें मंजूर भी करवाया है। आने वाले समय में भी यह विकास योजनाएं सुजानपुर हल्के में विकास का मील पत्थर साबित होने वाली हैं। चबूतरा क्षेत्र में पेयजल को लेकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को हल करने में राजेंद्र राणा के प्रयास निर्णायक साबित हुए हैं।

TAGGED: Sujanpur former MLA Rajender Rana
Chandrika October 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चेतन बरागटा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, बोले चेतन राजनीतिक कुंठा से ग्रसित
Next Article करवाचौथ पर 7:47 पर होंगे चांद के दीदार… नवविवाहित सुहागिनो के लिए इस बार का व्रत रहेगा ऐसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?