मंडी/परी शर्मा: राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने अपने ठेकेदारों को खुश करने के लिए आम जनता से टोल प्लाजा के नाम पर दो गुणा से अधिक पैसा वसूल करने की खुली छूट दे दी गई, उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कहना है सयुंकत फोरलेन संघर्ष समिति/भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच (हि.प्र) के सयोंजक जोगिन्दर वालिया ने कहा है।
केंद्र व जयराम की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल की आम जनता के साथ विस्वासघात किया और आचार सहिंता के चलते डहनु (कुल्लू) टोल प्लाजा के रेट 115ः बढ़ा दिए गए। अब आम आदमी को 35 रुपए के बजाए 75 रुपए देना होगा।
