मंडी/परी शर्मा: जोगिंदर नगर उपमंडल की तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव के अविनाश ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। अविनाश ठाकुर पिछले 16 सालों से भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन का टेस्ट पास करके ये पद हासिल किया। वह अभी पालमपुर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं। अविनाश ठाकुर के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनते ही इलाके में खुशी की लहर है। 3 दिसंबर 2022 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में उन्हें यह सम्मान मिला।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने अविनाश ठाकुर, जानिए कैसे हासिल की कामयाबी
Leave a comment
Leave a comment
