नाहन/देवेन्द्र कुमार: भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सीएम बनने के नाम पर लोगों से वोट मांगे हैं। कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री बनने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलते हुए मिशन रिपीट करने जा रही है। भाजपा नेता समीक्षा बैठक से लौटने के बाद आज नाहन में मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा रिवाज बदलते हुए इस बार हिमाचल में मिशन रिपीट करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर में पहली बार रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए भाजपा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सीएम बनने का दावा ठोकते हुए लोगों को भ्रमित कर वोट मांगे हैं लेकिन भाजपा इस बार प्रदेश में मिशन रिपीट करते हुए प्रदेश में सरकार बनाने जा रही हैं।
