नालागढ़/जगत सिंह: खेड़ा निचला,नालागढ़ में “सेवा एवं समर्पण अभियान” के तहत एस. हरी नारायण सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा फ्री चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 300 से ज्यादा लोगों ने शिरकत कर लाभ उठाया एवं कैंप में जांच करवाई। इस कैंप में प्रशिक्षित डाक्टर जगजीत सिंह,लखविंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा आंखों संबंधी समस्याओं की जांच की गई एवं लोगों को उचित चिकित्सीय सलाह दी।
इस दौरान हरप्रीत सिंह सैणी ने कहा कि वो आगे भी इसी तरह जन कल्याण संबंधित कार्यों का आयोजन करते रहेंगे और उनके मार्गदर्शक हरी नारायण सिंह सैणी के दिखाए गए रास्ते पर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है, अपने लोगों की सेवा करना और इसमें वह हमेशा तत्पर रहेंगे। लोक कल्याण के इस कार्य हेतु लोगों ने भी हरप्रीत सिंह सैणी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कैंपों से लोगों को बहुत लाभ मिलता है।
