हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल प्रदेश में सरकार की महत्वाकांक्षी हिम बस पास योजना को लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। हमीरपुर डिवीजन के अंतर्गत अब तक कुल 37,425 लोगों ने अपने बस पास बनवा लिए हैं, जबकि लगभग 2,000 आवेदन अभी प्रक्रिया में लंबित हैं। लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई कर दी है।
इस डिवीजन में हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, ऊना और नालागढ़ बस डिपो शामिल हैं, जहां पास बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन के डिविजनल मैनेजर राजकुमार पाठक के अनुसार, सभी बस स्टैंडों के काउंटरों पर पास बनाए जा रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेने पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सरकार की ओर से विशेष रियायत दी जा रही है। यही कारण है कि विद्यार्थियों को अब 31 मई तक आवेदन का अवसर दिया गया है, ताकि वे सस्ती दरों पर यात्रा कर सकें और उनकी रोजाना आवाजाही आसान हो सके।राजकुमार पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए हिम बस पास की पूर्व निर्धारित तिथि समाप्त हो चुकी है, लेकिन वे अभी भी 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं।यह योजना विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए आर्थिक रूप से राहतकारी साबित हो रही है। उन्होंने पात्र लोगों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
TAGGED:
Hamirpur Him bus pass scheme
Chandrika
